Up Board 10th Exam 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद्(UPMSP) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा के लिए मॉडल पेपर जारी कर दिया है। बोर्ड परीक्षा होने से पहले इन मॉडल पेपर को छात्रों को देखना बहुत जरूरी हैं। इससे बच्चों को यह पता चल जाएगा कि आखिर बोर्ड परीक्षा में उनके सामने किस तरह के प्रश्न आने वाले हैं। यह मॉडल पेपर UPMSP अर्थात उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर बताई गयी है। कुछ ही स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आप सभी विषय के मॉडल पेपर को पीडीएफ रूप में बड़े आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड का मॉडल पेपर कैसे डाउनलोड करें?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद्(UPMSP) द्वारा जारी किये गए मॉडल पेपर को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा। उसके बाद इसके होमपेज पर दिए गए Model Paper के लिंक पर क्लिक करना होगा। उसके बाद Model Paper All Subject Class wise 2022-23 के लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक को क्लिक करने के बाद आपको Model Paper Class 10th के लिंक पर क्लिक करना होगा। उसके बाद क्लिक करते ही आपको पेपर के नाम के साथ पेपर कोड और उसके आगे Download की लिंक दिखाई देगी। जहाँ से आप किसी भी विषय के Model Paper को दिए गए लिंक से सीधे डाउनलोड कर सकते हैं।
यहाँ से आप पिछले वर्ष का Model Paper Class 12th भी देख सकते हैं।
Step to Download Board Exam Model Paper
- Up Board Model Paper को डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- upmsp.edu.in पर जायें।
- फिर होम पेज पर दिए गए Model Paper के लिंक पर क्लिक करें।
- उसके बाद दिए गए लिंक Model Paper All Subject Class wise 2022-23 पर क्लिक करें।
- अब यहाँ पर दिए गए Model Paper Class 10th के लिंक पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपको Subject के नाम के साथ Subject Code और उसके आगे Download लिंक दिखाई देगा।
- आप अपने अनुसार किसी भी विषय के सामने दिए गए डाउनलोड पर क्लिक करके Model Paper को डाउनलोड कर सकते हैं।
Direct Link: https://upmsp.edu.in/ModelPaper.html
यूपी बोर्ड 2023 की परीक्षा कब होगी?
ऐसा माना जा रहा है कि इस बार यूपी बोर्ड 2023 परीक्षा का आयोजन मार्च तथा अप्रैल 2023 में आयोजित होगा। यद्यपि, परीक्षा का परिणाम जून के प्रथम सप्ताह में जारी किये जा सकते हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद्(UPMSP) अर्थात यूपी बोर्ड के द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित कराई जाती है। हाईस्कूल के मॉडल पेपर के बाद 12वीं के मॉडल पेपर भी बहुत जल्द ही जारी किए जा सकते हैं।
पिछले वर्ष से अधिक छात्रों ने भरा है फॉर्म
पिछले वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 51.92 लाख छात्रों ने पंजीकरण करवाया था। वहीं इस वर्ष 10वीं कक्षा के छात्रों की संख्या 31.28 लाख और 12वीं कक्षा के छात्रों की संख्या 27.50 लाख है। अर्थात यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए कुल 58.78 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। जोकि पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 6.86 लाख ज्यादा हैं।