Up Board Result 2022 Date: क्या 15 मई को आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट? जानिए कितनी है सच्चाई?

Up Board Result 2022 Date

Up Board Result 2022 Date: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा परिणाम को लेकर बड़ा अपडेट मिला है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् की तरफ से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के कॉपियों की जाँच पूर्ण हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यूपी बोर्ड परीक्षा 2022 की कांपियों की चेकिंग 8 मई 2022 को ही पूरी हो गयी हैं। अब आशा किया जा रहा है कि Up Board Result 2022 Date की घोषणा जल्दी ही की जाएगी।

बता दें कि यूपी बोर्ड 2022 की परीक्षा 24 मार्च 2022 से शुरू होकर 13 अप्रैल 2022 तक चली थी। यूपी बोर्ड परीक्षा में लगभग 50 लाख छात्र शामिल हुए थे और परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 8873 केंद्रों पर किया गया था। जबकि कॉपियों की जाँच 23 अप्रैल को शुरू हुई थी। यूपी बोर्ड ने 16 दिन में दो करोड़ 25 लाख कापियों का मूल्यांकन किया है।

क्या 15 मई को आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट?

सोशल मीडिया पर ये ख़बर बहुत तेज़ी से वॉयरल हो रहा है कि Up Board Result 2022 15 मई को घोषित किया जायगा जबकि अधिकारिक रूप से इसकी कोई पुष्टि नहीं की गयी है। तारीख़ 15 मई केवल मीडिया रिपोर्ट्स और विशेषज्ञों का अनुमान है।

लोगों का ऐसा मानना इसलिए है क्योंकि Up Board ने कॉपी जाँच का कार्य 8 मई को समाप्त कर लिया है। तो संभावना है कि 10th और 12th का Up Board Result 2022 को अब जारी किया जाये।

Up Board Result 2022 कब आएगा?

कई मीडिया रिपोर्ट्स और विशेषज्ञों के अनुसार मई के अन्तिम सप्ताह अथवा जून के प्रथम सप्ताह में UP Board Result 2022 Date की घोषणा आधिकारिक रूप से कर दी जाएगी।

Up Board ने 23 अप्रैल से 08 मई तक लगातार अलग-अलग सेण्टर पर कैमरा की निगरानी में उत्तर-पुस्तिकाओं की जाँच की है। अब जब कॉपियों के जाँच का कार्य पूरा हो चुका है तो उसके बाद UPMSP(उत्तर प्रदेशमाध्यमिक शिक्षा परिषद्) रिजल्‍ट जारी करने के लिए तैयार है।

हर बार की तरह इस बार भी रिजल्ट जारी करने से पहले बोर्ड उसकी तारीख की घोषणा करेगा तो आपको यार रिजल्ट को लेकर ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। सभी अपडेट के लिए आप टेलीग्राम पर Khulkar Seekhen को ज्वाइन कर सकते हैं।
Join Telegram: https://telegram.me/KhulkarSeekhen

Up Board Result Kaise Dekhe

Up Board Result kaise dekha jata hai इसका सभी स्टेप नीचे बताया गया है –

  • सबसे पहले आप Up Board की वेबसाइट- upresults.nic.in पर जाएँ।
  • उसके बाद अपने क्लास के लिंक पर क्लिक करें।
  • उसके बाद पहले बॉक्स में अपना रोल नंबर डालें।
  • उसके बाद दूसरे बॉक्स में admit card पर दिया गया अपने विद्यालय का कोड डालें।
  • उसके बाद तीसरे बॉक्स में दिए गए कैप्चा को भरें।
  • उसके बाद सबसे नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपका रिजल्ट आपके सामने होगा। इसको आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते है।

तो स्टूडेंट ये थे ओ सभी स्टेप जिनसे आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं और सभी अपडेट के लिए आप टेलीग्राम पर Khulkar Seekhen को ज्वाइन कर सकते हैं।
Join Telegram: https://telegram.me/KhulkarSeekhen

Jalandhar Paswan is pursuing Master's in Computer Applications at MMMUT Campus. He is Blogger & YouTuber by the choice and a tech-savvy by the habit.

Leave a Comment

Share via: