Two Stories About Flying Part 1 His First Flight Class 10 Hindi Explanation | NCERT English First Flight Prose Chapter 3

खुलकर सीखें के इस ब्लॉगपोस्ट His First Flight Class 10 Hindi Explanation में हम Class 10 NCERT English First Flight Prose Chapter 3 यानी Two Stories About Flying Part 1 अर्थात His First Flight Class 10 का Hindi Explanation करना सीखेंगे।

His First Flight Class 10 Hindi Explanation के अंतर्गत हम सबसे पहले About The Author और उसके बाद About The Lesson उसके बाद His First Flight का Hindi Anuvad और अंत में इस चैप्टर का English and Hindi Summary का अध्ययन करेंगे।

His First Flight Class 10

Two Stories About Flying जिसका हिंदी अर्थ होगा – उड़ान के बारे में दो कहानियाँ। जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि इस Lesson में दो कहानियाँ हैं। सबसे पहले कहानी का नाम हैं – His First Flight (उसकी पहली उड़ान); His First Flight में लेखक ने एक छोटे समुंद्री पक्षी का जिक्र किया है जो उड़ने से डरता है। वह पक्षी अपने भय यानी डर पर कैसे विजय प्राप्त करता है? इसका वर्णन इस कहानी His First Flight के माध्यम से लेखक ने बड़े व्यवस्थित तरीके से किया है।

दूसरे कहानी का नाम है – The Black Aeroplane (काला हवाईजहाज़); इस कहानी में लेखक ने बात की है कि कैसे एक पायलट तूफानी बादलों में फँस जाता है। क्या वह पायलट सुरक्षित बच जाता है? उसकी सहायता कौन करता है? इन सभी सवालों का जवाब Two Stories About Flying Part 2 यानी The Black Aeroplane में दिया गया है।

लेकिन जैसा की मैंने शुरू में ही आपको बताया कि इस ब्लॉगपोस्ट में हम Two Stories About Flying Part 1 यानी His First Flight का अध्ययन करेंगे।

His First Flight का हिन्दी अर्थ होगा – उसकी पहली उड़ान। इस चैप्टर के राइटर Liam O’Flaherty (लिआम ओ’फ्लाहर्टी) हैं। जोकि एक आयरिश उपन्यासकार और लघु-कथा लेखक थे। चलिए Liam O’Flaherty के बारे में About The Author के माध्यम से अधिक जानकारी प्राप्त करते हैं।

His First Flight About The Author

Liam O’Flaherty (Irish Liam O’ Flaithearta; 28 August 1896-7 September 1984) was a major Irish novelist, short story writer and must be ranked as one of the foremost socialist writers in the first part of the 20 century. Writing about the common people’s experience and from their perspective others are Sean O’Casey, Padraic O’conaire, Peader O’Donnell, Mairtion O’Cadhain. and Seosamh Mac Orianna, all of them Irish language speakers who chose to write either in Irish or English.

His first Flight About The Author in Hindi

लियाम ओ फ़्लैहर्टी (आयरिश लियाम ओ फ़्लैथेर्टा; 28 अगस्त 1896-7 सितंबर 1984) एक प्रमुख आयरिश उपन्यासकार, लघु कथाकार थे और उन्हें 20वीं शताब्दी के पहले भाग में अग्रणी समाजवादी लेखकों में से एक के रूप में स्थान दिया जाना चाहिए। सीन ओ’केसी, पैड्रिक ओ’कोनायर, पीडर ओ’डोनेल, मैरशन ओ’कैडैन और सेओसाम मैक ओरियाना, आम लोगों के अनुभव के बारे में और उनके दृष्टिकोण से लिखने वाले अन्य लोग हैं। ये सभी आयरिश भाषा के वक्ता हैं जिन्होंने या तो आयरिश में या अंग्रेज़ी लिखना चुना है।

His First Flight About The Lesson

The story “His First Flight” is written by Liam O’Flaherty. The story is based on a young seagull who was afraid to take his first flight because he was afraid that his wings would not support him while he was flying. One day, the whole family flew over a large plateau and taunted the young seagull for his cowardice. How does that sea bird’s fear end? Who helps him? It is described in a very systematic way in this story.

His first Flight About The Lesson in Hindi

कहानी “हिज फर्स्ट फ्लाइट” लियाम ओ ‘फ्लेहर्टी द्वारा लिखी गई है। यह कहानी एक युवा सीगल (समुन्द्री पक्षी) पर आधारित है जो अपनी पहली उड़ान लेने से डरता था क्योंकि उसे डर था कि उसके पंख उड़ते समय उसका समर्थन नहीं करेंगे। एक दिन, पूरा परिवार एक बड़े पठार पर उड़ गया और युवा सीगल को उसकी कायरता के लिए ताना मारा। उस समुन्द्री पक्षी का डर कैसे समाप्त होता है? उसका सहायता कौन करता है? इसका वर्णन इस कहानी में बड़े व्यवस्थित तरीके से किया गया है?

His First Flight Class 10 Hindi Explanation

अब हम Up Board Class 10 NCERT English First Flight Prose Chapter 3 यानी Two Stories About Flying Part 1 के अन्तर्गत His First Flight Class 10 का Paragraph Wise Explanation करना शुरू करते हैं।

His First Flight Class 10 Hindi Explanation – Para-1

The young seagull………………………………………….not move.

छोटा समुद्री पक्षी अपनी बाहर निकली हुई चट्टान पर अकेला था। उसके दो भाई और बहन पहले ही दिन उड़ान भर कर जा चुके थे। यह उनके साथ उड़ने से डरता था। किसी प्रकार जब उसने चट्टान के किनारे पर दौड़ लगाई और पंख फड़फड़ाने का प्रयत्न किया, तो वह डर गया। नीचे समुद्र का बड़ा फैलाव था, तथा नीचे की ओर इतना लम्बा रास्ता था, मीलों नीचे उसे निश्चित रूप में लगा कि उसके पंख उसकी सहायता नहीं करेंगे। इसलिए उसने अपना सिर झुकाया और दौड़कर चट्टान के नीचे वह अपने सुराख में चला गया, जहाँ यह रात को सोया। जबकि उसके भाइयों और छोटी बहन के पंख उसके पंखों से छोटे थे, भागकर किनारे तक गए, उन्होंने पंख फड़फड़ाए तथा उड़ गये थे, लेकिन वह डुबकी लगाने का साहस नहीं जुटा सका जोकि उसे इतना निराशाजनक प्रतीत हो रहा था। उसके माता-पिता तेज आवाज में चहचहाते हुए उसे डाँटते हुए आये थे, उसे उन्होंने तब तक भूखा रखने की धमकी दी जब तक वह नहीं उड़ेगा। परन्तु अपने जीवन को बचाने के लिए वह हिल नहीं सका।

His First Flight Class 10 Hindi Explanation – Para-2

That was………………………………………….his cowardice.

ऐसा चौबीस घण्टे पहले हुआ था। तब से कोई उसके पास नहीं आया। एक दिन पहले पूरे दिन भर उसने अपने माता-पिता और अपने भाइयों व बहन के साथ उड़ते हुए देखा था, वे उन्हें उड़ने की कला में निपुणता प्राप्त करने, लहरों पर तैरने तथा मछली पकड़ने के लिए डुबकी लगाने की शिक्षा दे रहे थे। वास्तव में उसने अपने बड़े भाई को उसकी प्रथम हैरिंग मछली पकड़ने और उसे निगलते हुए देखा था, वह एक चट्टान पर खड़ा था, जबकि उसके माता-पिता गर्व से कूकते हुए चारों ओर चक्कर लगा रहे थे। और सारी सुबह उसका पूरा परिवार उसकी कायरता की हँसी उड़ाते हुए सामने वाली चट्टान के बीच में चल रहा था।

His First Flight Class 10 Hindi Explanation – Para-3

The sun………………………………………….whet it.

अब सूर्य आकाश में ऊपर चढ़ रहा था, उसकी चट्टान जिसका मुँह दक्षिण की ओर था, पर तेज धूप थी। उसने गर्मी महसूस की क्योंकि उसने पहली रात से कुछ नहीं खाया था।
वह धीरे से चट्टान के किनारे पर गया और एक टाँग को पंखों के नीचे छुपाकर एवं दूसरी टाँग पर खड़े होकर उसने अपनी एक आँख मूँद ली, और फिर दूसरी और उसने सोने का बहाना किया। फिर भी उसकी ओर कोई ध्यान नहीं दिया। उसने अपने भाई तथा बहन को अपनी गर्दनों में सिर छुपाकर पठार पर उपते हुए देखा था। उसका पिता अपनी सफेद पीठ पर अपने पंखों को साफ कर रहा था। केवल उसकी माँ उसकी ओर देख रही थी। वह एक पठार पर ऊँची जमीन पर खड़ी थी तथा उसकी सफेद छाती आगे की ओर निकली हुई थी। कभी-कभी वह अपने पैरों में पड़ी मछली को काट रही थी तथा फिर अपनी चोंच को दोनों ओर से चट्टान पर रगड़ कर साफ कर रही थी। भोजन के दृश्य ने उसे पागल बना दिया था। उसे इस प्रकार से भोजन को काटना कितना पसंद था, चोंच को इस प्रकार रगड़कर तेज करना।

His First Flight Class 10 Hindi Explanation – Para-4

“Ga, ga,………………………………………….headlong now.

“गा, गा, गा,” उसने कुछ भोजन अपने लिए लाने की अपनी माँ से प्रार्थना की। “ग्वा कोल आह व्यंग करते हुए वह उत्तर में चिल्लायी पर वह दुख से पुकारता रहा, तथा एक या दो मिनट के पश्चात् वह खुशी से चीखा। उसकी माँ ने मछली एक टुकड़ा औ उठाया और वह उसकी ओर उड़ी। वह उत्सुकता से आगे झुका और अपने पैरों से चट्टान को पीटा, जैसे ही वह उड़ रही थी, उसके अधिक समीप जाने का प्रयत्न किया। परन्तु जब वह उसके बिल्कुल सामने थी, वह रुक गई, उसके पंख गतिहीन थे, उसकी चोंच में मछली का टुकड़ा लगभग बच्चे की पहुंच में था। हैरान होते हुए उसने एक क्षण प्रतीक्षा की कि वह उसके और समीप क्यों नहीं आ रही दी, तब भूख से पागल होकर उसने मछली पर डुबकी लगाई। ऊँची चीख के साथ वह आगे बढ़ा और अन्तरिक्ष में नीचे की ओर गिरा। तब एक राक्षसी भय उसमें व्याप्त हो गया और उसका दिल स्थिर हो गया। उसे कुछ भी सुनाई नहीं दिया। लेकिन यह एक मिनट में समाप्त हो गया। अगले ही क्षण उसने अपने पंखों को फैले हुए महसूस किया। हवा उसकी छाती के महीन बालों से टकराई, तब उसके पेट के नीचे और पंखों के नीचे हवा महसूस की। उसने अपने पंखों के किनारों पर हवा कटती हुए महसूस की। अब वह सिर के बल नहीं गिर रहा था।

His First Flight Class 10 Hindi Explanation – Para-5

He was………………………………………….amusedly.

यह धीरे-धीरे नीचे की ओर तथा बाहर की ओर उड़ रहा था। वह अब भयभीत नहीं था। उसका सिर चकराने लगा था। फिर उसने एक बार पंख फड़फड़ाए तथा यह ऊपर की ओर बढ़ गया। गा-गा-गा, कोल आह उसकी माँ अपने पंखो से तेज करते हुए गुजरी। उसने माँ को फिर चीखकर उत्तर दिया। फिर उसका पिता चीखते हुए उसके ऊपर से उड़ा। उसने अपने दो भाइयों और बहन को अपने चारों और घोड़े की भाँति आगे कर तिरछी ऊपर उड़ती हुई तथा नीचे डुबकी लगाते हुए देखा।
तब वह पूर्णतया भूल गया कि वह नहीं था तथा वह तेज चीखता हुए आगे की ओर उछलकर ऊपर चढ़ने व डुबकी लगाने लगा।
अब वह समुद्र के पास था. ठीक उसके ऊपर से वह उह रहा था। उसने विशाल हरा समुद्र अपने नीचे देखा तथा छोटे-छोटे टीले उस पर तैर रहे थे और उसने अपनी चोंच को दोनों ओर घुमाया तथा प्रसन्न होकर काय-काय करने लगा।

His First Flight Class 10 Hindi Explanation – Para-6

His Parents………………………………………….first flight.

उसके माता-पिता, उसके भाई और बहन इस हरे फर्श पर उसके आगे बैठे थे। वे उसे चीखते हुए बुला रहे थे। उसने डर से चीखते हुए तथा पंखों को फड़फड़ाते हुए फिर उसने हरे समुद्र पर उठने का प्रयत्न किया। उसके पंख इसमें डूब गये। वह भय से चिल्लाया (चीख मारी) और अपने पंखों को फड़फड़ाते हुए फिर से ऊपर उठने का प्रयत्न किया। किन्तु वह थका हुआ था तथा भूख से कमजोर था तथा विचित्र अभ्यास से थक कर चूर था और वह ऊपर नहीं उठ सका। उसके पाँव हरे समुद्र में डूब गए थे फिर उसके पेट ने उसे हुआ था वह इससे अधिक नहीं हुआ। उस पर तैर रहा था तथा उसके चारों ओर उसका परिवार चीख रहा था, उसकी प्रशंसा कर रहा था तथा उनकी चोंच डॉग मछली के टुकड़े उसे भेंट कर रहे थे। उसने अपनी पहली उड़ान भर ली थी।

His First Flight Summary

This is the story of a young seagull who is afraid to fly. A family of seagulls lived on a ledge. A young seagull is left alone because he is afraid to fly. He had no self-confidence. The parents of the young seagull try hard to develop confidence in the young seagull but all in vain. So they decided to punish him and left him alone on the shore and flew away. They scolded him, taunted him for his cowardice and even threatened to starve him. He was hungry for twenty-four hours but still could not overcome his fear of flying. His parents scolded him that he would die of hunger if he did not fly, so he called his mother. She brought a piece of fish in her beak and flew across it and stood right in front of him. The piece of fish in her beak was almost within reach of the seagull’s beak. The young seagull was mad with hunger. He dived on the fish. The very next moment he found himself falling down out into space. Instinctively, he spread his wings and felt the wind under his wing and belly. He was flying and was no longer falling on his head. He flew upwards and all his fear was gone. It was a happy moment for his family. On getting success in flight, he jumped with joy.

His First Flight Summary in Hindi

यह एक युवा सीगल की कहानी है जो उड़ने से डरता है। सीगल का एक परिवार एक कगार पर रहता था। एक युवा सीगल अकेला रह जाता है क्योंकि वह उड़ने से डरता है। उनमें आत्म-विश्वास नहीं था। युवा सीगल के माता-पिता युवा सीगल में आत्मविश्वास विकसित करने की बहुत कोशिश करते हैं लेकिन सब व्यर्थ। इसलिए उन्होंने उसे दंड देने का फैसला किया और उसे किनारे पर अकेला छोड़ दिया और उड़ गए। उन्होंने उसे डांटा, कायरता के लिए ताना मारा और यहां तक कि उसे भूखा रहने की धमकी भी दी। वह चौबीस घंटे भूखा भी रहा लेकिन फिर भी अपने उड़ान के डर को दूर नहीं कर सका। उसके माता-पिता ने उसे डांटा कि अगर वह नहीं उड़ेगा तो वह भूख से मर जाएगा, इसलिए उसने अपनी माँ को पुकारा। वह अपनी चोंच में मछली का एक टुकड़ा लेकर आई और उसके पार उड़ गई और उसके ठीक सामने खड़ी हो गई। उसकी चोंच में मछली का टुकड़ा लगभग सीगल की चोंच के पहुंच के भीतर था। युवा सीगल भूख से पागल था। उसने मछली पर गोता लगाया। अगले ही पल उसने खुद को बाहर अंतरिक्ष में नीचे की ओर गिरते हुए पाया। सहज रूप से, उसने अपने पंख फैलाए और हवाओं को अपने पंख और पेट के नीचे महसूस की। वह उड़ रहा था और अब सिर के बल नहीं गिर रहा था। वह ऊपर की ओर उड़ गया और उसका सारा भय दूर हो गया। यह उसके परिवार के लिए खुशी का पल था। उड़ान में सफलता मिलने पर वह खुशी से झूम उठा।

FAQs

What is the moral of the story His First Flight?

The moral of the story ‘His first flight’ is that the story excellently conveys the importance of things like independence, self-courage and self-confidence. Also, it represents the need for motivation to reach our goals. Mother Seagull inspires young seagull enough to learn to fly.

Who is the author of the story His First Flight?

Liam O’Flaherty is the author of His First Flight.

आज आपने क्या सीखा?

तो स्टूडेंट ये था Class 10 NCERT English First Flight Poetry chapter 3 यानी His First Flight का Full Hindi Explanation. जिसके अंतर्गत हमने His First Flight Class 10 का Para Wise Hindi Explanation और His First Flight Class 10 About The Author तथा His First Flight Class 10 About The Lesson देखने के साथ-साथ His First Flight का Hindi और English Summary भी देखा।

अगर आप इसका Question Answer भी देखना चाहते हैं तो आप इस लिंक His First Flight Class 10 Question Answer अथवा Two Stories about Flying Questions and Answers पर क्लिक करके देख सकते हैं। इसको देखने के बाद आपका ये चैप्टर His First Flight सम्पूर्ण रूप से तैयार हो जाएगा।

स्टूडेंट मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की आप जिस भी टॉपिक के बारे में खोज रहे हैं उससे सम्बन्धित आपको पूरी जानकारी दी जाए ताकि आपको किसी दूसरे साइट पर न जाना पड़े, इससे आप इंटरनेट पर भटकने से बचेंगे और आपके कीमती समय का बचत भी होगा।

वैसे आपको Khulkar Seekhen का ये पोस्ट His First Flight Class 10 Hindi Explanation कैसा लगा मुझे नीचे कमेंट करके जरूर बताएं और अगर आपका इस पोस्ट से सम्बंधित कोई सवाल या सुझाव है तो उसको भी आप हमें कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं।

अगर आपको लगता है की ये पोस्ट His First Flight Class 10 Hindi Explanation आपके दोस्तों के लिए भी हेल्पफुल हो सकता है तो नीचे दिए गए व्हाट्सप्प बटन पर क्लिक करके उन्हें भी जरूर शेयर कीजिये। धन्यवाद!

Jalandhar Paswan is pursuing Master's in Computer Applications at MMMUT Campus. He is Blogger & YouTuber by the choice and a tech-savvy by the habit.

1 thought on “Two Stories About Flying Part 1 His First Flight Class 10 Hindi Explanation | NCERT English First Flight Prose Chapter 3”

Leave a Comment

Share via: