खुलकर सीखें के इस ब्लॉगपोस्ट Up Board Class 10 Hindi Syllabus 2023-24 के अंतर्गत हम Up Board Class 10 Hindi Syllabus के सभी चैप्टर्स के नाम और मार्किंग स्कीम को समझेंगे। इसी के साथ हम ये भी समझेंगे की आखिर Up Board Class 10 Hindi का Syllabus कितने भागों में बँटा हुआ है और उनसे कितने मार्क्स के Questions आपके बोर्ड एक्जाम के पेपर में पूछे जाएँगे।
Syllabus और मार्किंग स्कीम समझाने से पहले मैं आपको याद दिला दूँ की बोर्ड परीक्षा में Class 10th Hindi का पेपर पूरे 70 नंबर का होता है। जिसमें गद्य, पद्य(काव्य), संस्कृत और खण्ड काव्य से प्रश्न पूछा जाता है। इन सभी के Syllabus को हम इसी पोस्ट में अलग-अलग सेक्शनस् में समझेंगे।
Up Board Class 10 Hindi Syllabus 2023-24
UPMSP(उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद्) के द्वारा स्वीकृत Class 10 Hindi Syllabus 2023-24 Up Board का बुक राजीव प्रकाशन का चलता है जो की तीन अलग-अलग सेक्शन में बँटा हुआ है-
- हिन्दी गद्य
- हिन्दी काव्य
- संस्कृत
इन तीनों के अलावा खण्ड काव्य से भी प्रश्न पूछे जाते हैं जिसका बुक अलग होता है; आपको कौन-सा खण्ड काव्य पढ़ना है इसको हम उपरोक्त भागों के syllabus को जानने के बाद समझेंगे।
Read Also: Up Board Class 10 Previous Year Hindi Model Paper
Up Board Class 10 Hindi Gadya Syllabus
Up Board Class 10 Hindi Book का पहला Section हिन्दी गद्य है। Class 10 Hindi Gadya में कुल 7 चैप्टर्स हैं। सभी Chapter और उनके Writer के नाम निम्नलिखित हैं-
- मित्रता : आचार्य रामचंद्र शुक्ल
- ममता : जयशंकर प्रसाद
- क्या लिखूँ : पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी
- भारतीय संस्कृति : डॉ. राजेंद्र प्रसाद
- ईर्ष्या, तू न गई मेरे मन से : रामधारी सिंह ‘दिनकर’
- अजंता : डॉ भगवतशरण उपाध्याय
- पानी में चन्दा और चाँद पर आदमी : जयप्रकाश भारती
इन सभी के अलावा हिन्दी गद्य के अंतर्गत आपको कुछ सामान्य चीजों को और पढ़ना होता है जिनके नाम निम्नलिखित हैं-
- हिन्दी गद्य का इतिहास
- शुक्ल युग
- शुक्लोत्तर
- हिन्दी गद्य की विधाएं
- हिन्दी गद्य के विकास से सम्बन्धित प्रश्न
- शब्द रचना के तत्व
Up Board Class 10 Hindi Kavya Syllabus
Up Board Class 10 Hindi Book का दूसरा Section हिन्दी काव्य (हिन्दी पद्य) है। Class 10 Hindi Kavya में कुल 13 चैप्टर्स हैं। सभी Chapter और उनके Writer के नाम निम्नलिखित हैं-
- पद : सूरदास
- धनुषभंग, वन पथ पर : तुलसीदास
- सवैये, कवित्त : रसखान
- दोहे-भक्ति, नीति : बिहारीलाल
- चींटी, चंद्रलोक में प्रथम बार : सुमित्रानंदन पंत
- हिमालय से, वर्षा सुंदरी के प्रति : महादेवी वर्मा
- स्वदेश प्रेम : रामनरेश त्रिपाठी
- पुष्प की अभिलाषा, जवानी : माखनलाल चतुर्वेदी
- झाँसी की रानी की समाधि पर : सुभद्राकुमारी चौहान
- भारत माता का मंदिर यह : मैथिलीशरण गुप्त
- नदी : केदारनाथ सिंह
- युवा जंगल, भाषा एकमात्र अनंत है : अशोक वाजपेयी
- हल्दी घाटी : श्याम नारायण पाण्डेय
इन सभी के अलावा हिन्दी काव्य के अंतर्गत आपको कुछ सामान्य चीजों को और पढ़ना होता है जिनके नाम निम्नलिखित हैं-
- हिन्दी पद्य-साहित्य के इतिहास से सम्बन्धित प्रश्न
- काव्य-सौन्दर्य के तत्व
Up Board Class 10 Sanskrit Syllabus
हिन्दी गद्य और हिन्दी काव्य (हिन्दी पद्य) के बाद Up Board Class 10 Sanskrit का Syllabus आता है। Class 10 Sanskrit में कुल 9 चैप्टर्स हैं। सभी Chapter के नाम निम्नलिखित हैं-
- वाराणसी
- अन्योक्तिविलासः
- वीरं वीरेण पूज्यते
- प्रबुद्धो ग्रामीणः
- देशभक्तः चन्द्रशेखरः
- केन किं वर्धते?
- आरुणि श्वेतकेतु संवाद
- भारतीय संस्कृतिः
- जीवन-सूत्राणि
इन सभी के अलावा class 10 sanskrit vyakaran के अंतर्गत आपको कुछ और चैप्टर को पढ़ना होता है जिनके नाम निम्नलिखित हैं-
- सन्धि
- शब्द-रूप : संज्ञा-शब्द
- शब्द-रूप : सर्वनाम-शब्द
- धातु-रूप
- हिन्दी से संस्कृत में अनुवाद
- निबंध
Up Board Class 10 Hindi Khand Kavya Syllabus
हम सभी जानते हैं स्टूडेंट्स की उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जिले में अलग-अलग खण्ड काव्य पढ़ाए जाते हैं। और उन खण्ड काव्य से आपके बोर्ड परीक्षा में संक्षिप्त कथावस्तु, घटनायें और चरित्र-चित्रण जैसे प्रश्न पूछे जाते हैं।
आपके जिले में कौन-सा खण्ड काव्य पढ़ाया जाता है? अर्थात आपको कौन-सा खण्ड काव्य पढ़ना है उसकी जानकारी आप नीचे दिए गए सारणी के माध्यम से ले सकते हैं-
क्रमांक | पुस्तक का नाम | प्रकाशक का नाम | अनुदानित जिले |
---|---|---|---|
1. | मुक्तिदूत | अशोक कुमार अग्रवाल, 43, चाहचन्द रोड, इलाहाबाद। | आगरा, बस्ती, गाजीपूर, फतेहपुर, बाराबंकी, उन्नाव। |
2. | ज्योति जवाहर | मोहन प्रकाशन, जवाहर नगर, कानपुर। | कानपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर, ललितपुर, रामपुर, गोंडा। |
3. | अग्रपूजा | हिन्दी भवन, 63 टैगोरे नगर, इलाहाबाद। | इलाहाबाद, आजमगढ़, मथुरा। |
4. | मेवाड़ मुकुट | शंकर प्रकाशन, 8/98 आर्यनगर, कानपुर। | बुलन्दशहर, देवरिया, बरेली, सुल्तानपुर, सीतापुर, बहराइच। |
5. | जय सुभाष | रोहिताश्व प्रकाशन, 368 मालती सदन, ऐशबाग, लखनऊ। | लखनऊ, सहारनपुर, फैजाबाद, बांदा, झाँसी, हरदोई। |
6. | मातृभूमि के लिए | आधुनिक प्रकाशन गृह, दारागंज, इलाहाबाद। | गोरखपुर, महराजगंज, मुरादाबाद, शाहजहाँपुर, लखीमपुर खीरी, मैनपुरी, मुजफ्फरनगर। |
7. | कर्ण | बुनियादी साहित्य मंदिर, पटना-4 | अलीगढ़, जौनपुर, बलिया, हमीरपुर, एटा। |
8. | कर्मवीर भरत | हिंदुस्तान बुक हाउस, अस्पताल रोड, परेड, कानपुर। | मेरठ, फर्रुखाबाद, पीलीभीत, रायबरेली। |
9. | तुमुल | इंडियन प्रेस पब्लिकेशन प्रा. लि., 36 पन्ना लाल रोड, इलाहाबाद। | वाराणसी, इटावा, बिजनौर, जालौन, बदायूँ। |
नोट- उपर्युक्त के अतिरिक्त अन्य जिलों/नए सृजित जिलों में खण्डकाव्य पूर्व वर्षों की तरह यथावत पढ़ाए जाएँगे।
FAQs
क्या यूपी बोर्ड कक्षा 10 के हिंदी पाठ्यक्रम 2023-24 में कोई बदलाव हुआ है?
नहीं, यूपी बोर्ड कक्षा 10 की हिंदी की किताब सत्र 2023-24 के लिए नहीं बदली गई है। यूपी बोर्ड में कक्षा 10 की हिंदी की किताब राजीव प्रकाशन की है।
यूपी बोर्ड कक्षा 10 हिंदी पुस्तक में कितने अध्याय हैं?
कक्षा 10 की हिंदी पुस्तक में कुल 29 अध्याय हैं जिनमें 7 अध्याय गद्य, 13 अध्याय काव्य (पद्य) और 9 अध्याय संस्कृत शामिल हैं।
आज आपने क्या सीखा?
तो स्टूडेंट इस तरह से आपने Up Board Class 10 Hindi Syllabus 2023-24 के अंतर्गत कक्षा 10वीं के हिन्दी, व्याकरण और संस्कृत के syllabus को सही तरीके समझ लिया है।
ये पोस्ट आपको कैसा लगा मुझे नीचे कमेंट करके जरूर बताएं और अगर आपका इस पोस्ट से सम्बंधित कोई सवाल या सुझाव है तो उसको भी आप हमें कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं।
स्टूडेंट मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की आप जिस भी टॉपिक के बारे में खोज रहे हैं उससे सम्बन्धित आपको पूरी जानकारी दी जाए ताकि आपको किसी दूसरे साइट पर न जाना पड़े, इससे आप इंटरनेट पर भटकने से बचेंगे और आपके कीमती समय का बचत भी होगा।
अगर आपको लगता है की ये पोस्ट Up Board Class 10 Hindi Syllabus 2023-24 आपके दोस्तों के लिए भी हेल्पफुल हो सकता है तो नीचे दिए गए व्हाट्सप्प बटन पर क्लिक करके उन्हें भी जरूर शेयर कीजिये। धन्यवाद!
Thank you sir
thankyou sir
2024 ke liye Hindi kaksha 10 ki kitab badli hai ya nahin
Nahi
2024 ke liye Hindi kaksha 10 ki kitab badli hai ya nahin hi