कक्षा 10 अंग्रेजी विषय की तैयारी करने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव Class 10th English ki Taiyari Kaise Karen

खुलकर सीखें के आज के इस ब्लॉगपोस्ट Class 10th English ki Taiyari Kaise Karen में कक्षा 10 अंग्रेजी विषय की तैयारी करने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए जा रहे हैं। जिन्हें ध्यान में रखते हुए अगर आप Class 10th English की तैयारी करते हैं तो निश्चित रूप से अपने Board Exam में अच्छे अंक हासिल कर पायेंगे।

कक्षा 10: अंग्रेजी विषय की तैयारी करने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव

Class 10th English ki Taiyari Kaise Karen

कक्षा 10 के अंग्रेजी विषय की तैयारी करने के लिए UPMSP अर्थात उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने स्वयं Reading, Writing, Grammar & Literature की तैयारी करने हेतु कुछ महत्वपूर्ण सुझाव जारी किये हैं जिनको नीचे क्रम से दिया गया है-

For Reading

  1. पाठ्यपुस्तक में दिए गए अभ्यास को ‘शब्द और उसके भाव’ को समझते हुए दोहरायें। इससे आपको Class 10 Unseen Passage को हल करने में मदद मिलेगी।
  2. दिए गए Passage को दो बार पढ़ें।
  3. सबसे पहले Unseen Passage में दिए गए प्रश्नों को पढ़ें फिर Passage को पढ़ें।
  4. उत्तर आसानी से खोजने के लिए मुख्य वाक्यों और शब्दों को रेखांकित करते रहें।
  5. उत्तर सदैव अपने शब्दों में लिखिए।
  6. अप्रासंगिक और इधर-उधर की बातें कभी मत लिखें।

For Writing

  1. Letters & Applications (पत्रों और आवेदन) के उचित प्रारूप का अभ्यास करें।
  2. इसके अभ्यास हेतु आप इन पोस्ट Letter Class 10 और Application Class 10 को पढ़ सकते हैं।
  3. पत्रों और आवेदन में केवल प्रासंगिक सामग्री ही लिखें।

For Grammar

  1. चार्ट और टेबल के माध्यम से Parts of speech, Narration, Voice आदि के नियमों को दोहरा लें, अधिक से अधिक उदाहरणों का अभ्यास करें।
  2. अपनी पाठ्यपुस्तक और कार्यपुस्तिका में दिए गए अभ्यासों को दोहराएं।

For Literature

  1. पाठों और लेखकों के नाम को ध्यान से याद कर लें; खासकर उनकी वर्तनी। उन्हें बार-बार रिवाइज करें।
  2. मुख्य बिंदुओं के साथ उत्तर याद करें। उदाहरण के लिए; Lencho’s character sketch अर्थात लेंचो के चरित्र-चित्रण को याद करने के लिए आप उसके प्रमुख बिंदुओं को याद कर सकते हैं। जैसे- मेहनती, ईश्वर में दृढ़ विश्वास, बुद्धिमान, आशावादी आदि। इससे आपको उत्तरों को अधिक समय तक याद रखने में मदद मिलेगी।
  3. परीक्षा में भी आप मुख्य बिंदुओं को एक बॉक्स में लिख सकते हैं। यह प्रस्तुतिकरण में सुधार करता है। उदाहरण के लिए; अगर आप Lencho का Character Sketch लिख रहे हैं तो आप उसके मुख्य बिंदुओं को कुछ इस प्रकार लिख सकते हैं —————— Lencho's Quality
    फिर प्रमुख बिंदुओं की व्याख्या करें।
  4. निर्धारित शब्द सीमा के भीतर उत्तर लिखने का अभ्यास करें।

Paper : Class 10th English Model Paper

आज आपने क्या सीखा?

तो स्टूडेंट ये था Class 10th English ki Taiyari Kaise Karen या फिर यूँ कहें कि कक्षा 10 अंग्रेजी विषय की तैयारी करने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव। जिसके अंतर्गत हमने Reading, Writing, Grammar & Literature की तैयारी कैसे करनी है उसके Important Points के बारे में समझा।

स्टूडेंट मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है की आप जिस भी टॉपिक के बारे में खोज रहे हैं उससे सम्बन्धित आपको पूरी जानकारी दी जाए ताकि आपको किसी दूसरे साइट पर न जाना पड़े, इससे आप इंटरनेट पर भटकने से बचेंगे और आपके कीमती समय का बचत भी होगा।

वैसे आपको Khulkar Seekhen का ये पोस्ट Class 10th English ki Taiyari Kaise Karen कैसा लगा मुझे नीचे कमेंट करके जरूर बताएं और अगर आपका इस पोस्ट से सम्बंधित कोई सवाल या सुझाव है तो उसको भी आप हमें कमेंट के माध्यम से बता सकते हैं।

अगर आपको लगता है की ये पोस्ट Class 10th English ki Taiyari Kaise Karen आपके दोस्तों के लिए भी हेल्पफुल हो सकता है तो नीचे दिए गए व्हाट्सप्प बटन पर क्लिक करके उन्हें भी जरूर शेयर कीजिये। धन्यवाद!

Jalandhar Paswan is pursuing Master's in Computer Applications at MMMUT Campus. He is Blogger & YouTuber by the choice and a tech-savvy by the habit.

Leave a Comment

Share via: